Dainik Haryana News

Health Tips :  इन पांच फलों के सेवन से दूर-दूर तक नहीं फटकेगी बीमारी
 

Mental Health Tips : अगर आप भी चाहते है कि आपका इम्यूनिटी सिस्टम मजूबत हो तो आज हम आपको कुछ ऐसे फलों का नाम बताने जा रहे है जिसका सेवन करने से आपका इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत होगा। इससे आपका पाचन तंत्र भी मजूबत होगा।
 
 
Health Tips :  इन पांच फलों के सेवन से दूर-दूर तक नहीं फटकेगी बीमारी

Dainik Haryana News, Heart Health Tips (New Delhi) :   अगर आप भी पेट से जुड़ी बीमारियों से परेशान है तो आप अपनी रोजाना की डाइट में पपीता, सेब, संतरा, कीवी, नाशपाती जैसे फलों को शामिल करें। इससे आपका पाचन तंत्र (Digestive System) मजूबत होगा। साथ ही इम्यूनिटी सिस्टम भी मजबूत होगा। जिससे आप बीमारियों से दूर रहेंगे।

 आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. आकांक्षा दीक्षित बताती है कि फलों का सेवन हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी होता है. लेकिन कुछ फल ऐसे होते हैं. जिनका हमें प्रतिदिन सेवन करना चाहिए. जिससे हमारा स्वास्थ्य सही रहेगा साथ ही हमारा पाचन तंत्र सही रहेगा. आगे की जानकारी देते हुए बताती है कि अगर हमारा पाचन तंत्र सही है. तो हमारा स्वास्थ्य भी बिल्कुल सही रहेगा.


 

Read More :  Health Tips : हर रोज माइक्रोवेव में खाना बनाने वाले जान लें इसके नुकसान!

संतरा आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें फाइबर और एंटीआक्सीडेंट गुण भरपूर मात्रा में पाए जाते है। जो पाचन क्रिया को मजबूत बनाने में मदद करते है। संतरे का सेवन करने से कब्ज जैसी समस्या से भी राहत मिल जाती है। यह हमारी त्वचा में ग्लो लाने में फायदेमंद है।

सेब का नाम सुनते ही लोगों के मुंह में पानी आ जाता है. यह फल भी हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी होता है, क्योंकि इसमें कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद माने जाते हैं. इसमें भी फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है. जो हमें पेट से जुड़ी समस्याओं से राहत दिलाने में काफी मदद करता है.

पपीता भी हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसमें पपैन नामक इंजाइम पाया जाता है। जो हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद ही लाभकारी होता है। पपीता का रोजाना सेवन से हमारे शरीर का पाचन तंत्र मजबूत होता है। इसका रोजाना सेवन करने से कब्ज जैसी समस्या से राहत मिलती है।

नाशपाती का फल भी हमारे लिए बेहद लाभदायक होता है. इसमें कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो पाचन क्रिया को मजबूत बनाने में मददगार होते हैं. वहीं इसमें फाइबर फ्रुक्टोज और सॉर्बिटोल जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो हमें कब्ज और पेट से जुड़ी अन्य समस्याओं से राहत दिलाने में काफी कारगर होते हैं.

 

Read More :  Health News: रात के समय खाना खाने के बाद में मीठा खाने वाले जरूर पढ़ ले खबर

कीवी का फल भी हमारी सेहत के लिए काफी लाभदायक होता है। यह हमारी प्लेटलेट्स को बढ़ाने में मदद करता है। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर और पानी पाया जाता है। जो हमें कब्ज से छुटकारा दिलाने में सहायक है। इसमें एक्टिनिदिन नामक इंजाइम पाया जाता है जो प्रोटीन को तोड़ने में मदद करता है। साथ ही हमारे पाचन तंत्र को भी मजबूत बनाता है।