Dainik Haryana News

2024 Election Update : हर कार्यकर्ता पार्टी की ताकत है

Election 2024 : शहर के बीडीपीओ कार्यालय के सभागार में बीजेपी के असंध, बल्ला, जलमाना, जुंडला चारों मंडलों के कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष योगेंद्र राणा ने की। इस कार्यक्रम में जिलाप्रभरी भारत भूषण व प्रदेश प्रवक्ता वीरेंद्र चौहान ने शिरकत की।
 
2024 Election Update : हर कार्यकर्ता पार्टी की ताकत है

Dainik Haryana News,Assandh Local News(New Delhi): हरीश मदान: शहर के बीडीपीओ कार्यालय(BDPO office) के सभागार में बीजेपी के असंध, बल्ला, जलमाना, जुंडला चारों मंडलों के कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष योगेंद्र राणा ने की। इस कार्यक्रम में जिलाप्रभरी भारत भूषण व प्रदेश प्रवक्ता वीरेंद्र चौहान ने शिरकत की। जिलाध्यक्ष योगेंद्र राणा व जिला प्रभारी भारत भूषण ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी लगभग पुरी हो चुकी है।

READ ALSO :Haryana Today News : ताऊ मनोहर लाल ने करनाल में किया 7 परियोजनाओं का सिलान्यास

सभी कार्यकर्ताओं में चुनाव को लेकर भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। बैठक में आगामी होने वाले पार्टी के संगठनात्मक कार्यों के बारे में विचार विमर्श किया गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ की हड्डी होते है। भाजपा पार्टी एक अकेली ऐसी पार्टी है जिसमे सभी कार्यकर्ताओं का मान सम्मान किया जाता है। प्रदेश के साथ साथ देश मे एक ही नारा चला हुआ है। जिसमे भाजपा सभी पर भारी है। वीरेंद्र सिंह चौहान ने कार्यकर्ताओं का हौंसला बढ़ाते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को अपने अपने बूथ के लोगों से संपर्क करना है। पार्टी की नीतियों का जन जन तक पहुंचाने और जनता को कैसे इसका लाभ मिल सकता है यह बताने का काम दिल से करना है।

READ MORE :PPP Haryana : अब हरियाणा में इस तरीके से बनेगी फैमिली आईडी,चेक करें नए नियम

कोई भी संगठन कार्यकर्ताओ से ही बड़ा बनता है और तररकी करता है। सभी अपने अपने अपने क्षेत्र में कार्य करने का काम शुरू करे। वहीं नरेश कुमार को किसान मोर्चा का अध्यक्ष एवं बीरमती को महिला मोर्चा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया I इस अवसर पर सज्जन अत्री, ब्रजलाल टक्कर, नपा चेयरमैन सतीश कटारिया, सरपंच रणधीर राणा, ओमप्रकाश सरपंच, नरेंद्र शर्मा, मंडल अद्यक्ष अमित सालवन, मंडलाध्यक्ष रामअवतार जिंदल , नरेंद्र नरवाल, बलकार, कवरपाल सालवन व सभी मंडल के महामन्त्री, उपाधक्ष, सचिव, शक्तिकेंद्र प्रमुख मौजूद रहे।