Dainik Haryana News

Election 2024 : लोकसभा चुनाव से पहले इस राज्य के गरीबों को मिलेंगे 18 लाख घर, चेक करें नाम

Lok Sabha Election 2024 : प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लोगों को फ्री में घर दिए जाते हैं। इस बार लोकसभा चुनाव से पहले यह योजना अच्छी साबित हो सकती है। राज्य के 18 लाख लोगों को सरकार घर देने जा रही है। आइए खबर में जानते हैं इस राज्य के बारे में। 
 
Election 2024 : लोकसभा चुनाव से पहले इस राज्य के गरीबों को मिलेंगे 18 लाख घर, चेक करें नाम

Dainik Haryana News,Lok Sabha Election Update(नई दिल्ली): सरकार ने प्रदेश के 18 लाख गरीब लोगों को घर देने का काम तेजी से शुरू कर दिया है। पूर्व मंत्री कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार में प्रदेश के 16 लाख गरीब आवास से इसलिए रह गए हैं क्योंकि राज्यांश की राशि नहीं मिल पाई थी। भाजपा ने विधानसभा चुनाव 2023 से पहले जारी किए गए अपने संकल्प पत्र (घोषणा पत्र) को मोदी की गारंटी के रूप में सार्वजनिक किया था।

इसमें 18 लाख घरों का निर्माण पूरा करने के लिए धन-राशि का आवंटन करने का वादा किया गया था।18 लाख में से अभी केंद्र से छत्तीसगढ़ को 15 लाख परिवारों के आवास के लिए राशि चाहिए। इसके लिए राज्य सरकार ने केंद्र को प्रस्ताव भेज दिया है।

READ ALSO :UP Government : यूपी सरकार इन लोगों को नहीं देगी शराब


घर नहीं देने की वजह से बघेल कैबिनेट के मंत्री टीएस सिंहदेव ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग से त्याग पत्र दे दिया था। इसके बाद बीजेपी इस मुद्दे को लगातार उठा रही है और विपक्ष में रहते हुए बीजेपी ने सड़क से लेकर सदन तक आवासहीनों का मुद्दा उठाया था और विधानसभा चुनाव 2023 में बीजेपी  की जीत के लिए बड़ा फैक्टर साबित हुआ था।

विधानसभा की 90 सीटों में से 54 पर जीत हासिल कर बीजेपी ने भूपेश सरकार को सत्ता से बेदखल कर दिया था। कांग्रेस को 35 और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी(Gondwana Republic Party) को एक सीट हासिल हुई।प्रदेश की 11 लोकसभा सीटों में से बीजेपी को 9 और कांग्रेस को दो सीट मिली थी। इस बार बीजेपी 11 सीटों को जीतने का लक्ष्य लेकर चल रही है।  

READ MORE :UP Govt New Scheme : उत्तर प्रदेश के किसानों को अब सरकार हर महीने देगी इतने रूपये


विष्णुदेव साय कैबिनेट की पहली बैठक में ही राज्य में 18 लाख पीएम आवासों के निर्माण की स्वीकृति मिली थी। इसके लिए 21 हजार, 600 करोड़ रुपये खर्च अनुमानित है। केंद्र सरकार ने बजट में अगले 5 साल में ग्रामीण इलाकों में 2 करोड़ बनाने का प्रावधान किया है।