Dainik Haryana News

Relationship Tips For Marriage :  इन महिलाओं को अपने पति से कभी नहीं मिलती संतुष्टी
 

Relationship Tips For Men :  आचार्य चाणक्य ने अपने चाणक्य नीति में स्त्री और पुरूषों के जीवन से जुड़ी कुछ जरूरी बातों का जिक्र किया है। चाणक्य ने अपनी नीति में शादीशुदा महिलाओं के बारे में कहा है कि वह अपने पति की हर छोटी बड़ी चीज का ख्याल रखती है। अगर आपकी पत्नी आपका ख्याल नहीं रख रही है तो समझ लेना चाहिए कि वह आप से किसी न किसी बात पर असंतुष्ट है।
 
 
Relationship Tips For Marriage :  इन महिलाओं को अपने पति से कभी नहीं मिलती संतुष्टी

Dainik Haryana News, Successful Relationship Tips (New Delhi) :   आचार्य चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में शादीशुदा जीवन से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातों का जिक्र किया है। उन्होंने बताया है कि अगर आपकी पत्नी आपसे दूरी बना लें या आपको लेगे कि वह सिर्फ अपने बारे में सोच रहे है और आपका ख्याल नहीं रख रही है तो हो सकता है वह आपकी किसी बात से नाराज है। इसे ध्यान में रखते हुए आपको पत्नी से बात करनी चाहिए। उसकी समस्या को समझकर उसकी परेशानी को दूर करना चाहिए। ऐसा करने से आपकी पत्नी को संतुष्टी मिलेगी और वह फिर पहले की तरह आपसे प्यार करने लगेगी।

Read Also : Chanakya Niti : महिलाओं के ये इशारे देखकर समझें वे हैं पति से असंतुष्ट

शादीशुदा जीवन को सुखमय बनाने के लिए भी कई बातें लिखी हैं। कई बार तो ऐसा होता है कि औरतें अपने पति से संतुष्ट ही नहीं होती है और पति को इसके बारे में पता ही नहीं होता। आइए जानते है जब पत्नियां अंसतुष्ट होती है तो क्या इशारे करती है। आचार्य चाणक्य ने महिलाओं के ऐसे इशारों के बारे में बताया है जो वह अंसतुष्ट होने पर करती है। पत्नी की नाराजगी को दूर करने के लिए चाणक्य की इन बातों पर जरूर ध्यान देना चाहिए।

बात कम करना

जब पत्नी खुश होती है तो अपने पति से बहुत बात करती है। कभी-कभी तो वह इतना बोलती है कि पति को ही चुप करवाना पड़ता है। अगर आप की पत्नी चुप है और ज्यादा बात नहीं कर रही है तो समझ लेना चाहिए कि वह आपसे किसी न किसी बात को लेकर नाराज है। कम बात करना पत्नियों के अंसतुष्ट होने का एक इशारा है। ये संकेत मिलती ही आप अपनी पत्नी से बात करिए और जानिए कि वह किस बात से परेशान है। ऐसा करने से वह आपसे बात करेगी और पहले की तरह हो जाएगी।

Read More : Acharya Chanakya Niti:मर्दो को हर रोज नहीं करने चाहिए ये काम, समय से पहले हो सकते हैं बूढ़े


 हर बात पर गुस्सा आना


यह सब जानते हैं कि पत्नियों के लिए पति कितनी अहमियत रखते हैं. पत्नी अपने पति को कभी नाराज नहीं करना चाहती. ऐसे में अगर पत्नी आपसे झुंझलाने लगे यानी बात पर झगड़ा करे और गुस्सा करे तो समझ जाइये कि वो किसी न किसी बात को लेकर असंतुष्ट है. इस इशारे को ध्यान में रखकर आपका अगला कदम पत्नी को खुश करने के लिए होना चाहिए.