Dainik Haryana News

Vande Bharat Train : यूपी में इस रूट पर चलाई जाएगी 8 कोच वाली वंदे भारत

 
Vande Bharat Train : यूपी में इस रूट पर चलाई जाएगी 8 कोच वाली वंदे भारत
Indian Railway : आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये सफर 302 किलोमीटर का होगा जिसे 8 कोच वाली वंदे भारत ट्रेन महज ही 4 घंटे में तय करेगी। ट्रेन नंबर 22411 अरूणाचल सुपरफास्ट एक्सपे्रस गोंडा जक्शन के जरिये गोरखपुर और लखनऊ की इस दूरी को ये ट्रेन साढे 4 घंटे में तय करती है। क्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस की बात की जाए तो इस दूरी को 5 घंटे 50 मिनट में तय करती है। Dainik Haryana News :#Vande Bharat Train (नई दिल्ली) : देश में वंदे भारत ट्रेनोंको चलाने का सिलसिला जारी है। सरकार रेल यात्रियों को सुविधा देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। 23 वंदे भारत ट्रेन देश में सेवाएं दे रही हैं। सुचना मिल रही है कि यूपी में अब 8 कोच वाली वंदे भारत ट्रेन को चलाया जाएगा जिससे लोगों को यात्रा करने में सुविधा मिलेगी। बताया जा रहा है कि इस 8 कोच वाली वंदे भारत ट्रेन को लखनऊ से गोरखपुर( Lucknow to Gorakhpur) तक चलाया जा सकता है। जो काफी छोटा सफर है ये ट्रेन सेमी हाई स्पीड ट्रेन होगी। बता दें कि इस वंदे भारत ट्रेन को 7 जुलाई से मोदी जी रवाना कर सकते हैं। लेकिन पीएमओ की तरफ से अभी तक इसकी कोई जानकारी नहीं दी गई है कि कब से इस ट्रेन को रवाना किया जाएगा। आइए खबर में जानते हैं बाकि की जानकारी। READ ALSO :Indian Railway : भारत में इस महीने शुरू होेने जा रही पहली रीजलन ट्रेन

4 घंटे का होगा सफर :

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये सफर 302 किलोमीटर का होगा जिसे 8 कोच वाली वंदे भारत ट्रेन महज ही 4 घंटे में तय करेगी। ट्रेन नंबर 22411 अरूणाचल सुपरफास्ट एक्सपे्रस गोंडा जक्शन( Arunachal Superfast Express Gonda Junction) के जरिये गोरखपुर और लखनऊ की इस दूरी को ये ट्रेन साढे 4 घंटे में तय करती है। क्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस की बात की जाए तो इस दूरी को 5 घंटे 50 मिनट में तय करती है।

27 जून से रवाना हुई थी 5 वंदे भारत ट्रेन :

READ MORE :Akash Ambani : रिलायंस जियो ने लॉन्च किया 999 रु में 4जी फोन ‘जियो भारत V2’, 25 करोड़ 2जी ग्राहकों पर नज़र 27 जून को पांच वंदे भारत ट्रेनों को मोदी जी ने रवाना किया था। हालांकि, अभी तक इस रूटों के किराए के बारे में किसी तरह की कोई घोषणा नहीं की गई है।ट्रेन के लॉन्च होने से किराए की पूरी लिस्ट को जारी किया जाता है। पिछले सप्ताह मोदी जी ने पांच वंदे भारत ट्रेनों को रवाना किया था जो कर्नाटक, गोवा, बिहार, महाराष्ट और मध्य प्रदेश और झारखंड में इन ट्रेनों को रवाना किया गया है। पीएम मोदी ने रानी कमलापति (Bhopal)-जबलपुर वंदे भारत एक्सप्रेस, खजुराहो-भोपाल-इंदौर वंदे भारत एक्सप्रेस, मडगांव (Goa)-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस, धारवाड़-बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस , और हटिया-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई थी. हाल ही में एक आधिकारिक जानकारी में कहा गया कि कासरगोड से तिरुवनंतपुरम ट्रेन रेलवे लाइन( Kasaragod to Thiruvananthapuram Train Railway Line) पर चलने वाली 23 जोड़ी ट्रेनों में से 183 प्रतिशत की औसत व्यस्तता के साथ सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस है.