Dainik Haryana News

Haryana Kisan News : किसानों की लगी लॉटरी, हरियाणा के 7 जिलों के किसानों को सरकार ने जारी किया बर्बाद फसल का मुआवजा

 

Fasal Muavja 2023 : साल 2022-23 में बहुत से किसानों की फसल बारिश और ओलावृष्टि की वजह से बर्बाद हुई है। सरकार ने किसानों से वादा किया था कि वो उनकी फसल बर्बादी का मुआवजा देगी। हाल ही में सरकार ने 7 जिलों के किसानों को मुआवजे की राशि को ट्रांसफर किया है। आइए खबर में जानते हैं। किन जिलों के किसानों को मिले मुआवजे के पैसे।
 
Haryana Kisan News : किसानों की लगी लॉटरी, हरियाणा के 7 जिलों के किसानों को सरकार ने जारी किया बर्बाद फसल का मुआवजा

Dainik Haryana News,Fasal Bima Yoajan(चंडीगढ़): प्राकृतिक आपदाओं की वजह से किसानों की फसलों को जो नुकसान हुआ था अब सरकार उनकी भरपाई कर रही है, ताकि किसानों को ज्यादा नुकसान ना उठाना पड़े। किसानों की आमदनी को दोगुना करने के लिए सरकार हमेशा तैयार रहती है।

 फसल बीमा योजना(Crop Insurance Policy) :

READ MORE :Haryana Roadways : हरियाणा रोडवेज के बेड़े में इस दिन शामिल होने जा रही नई 600 बसें, इतनी होंगी इलेक्ट्रिक

सरकार द्वारा चलाई गई  फसल बीमा योजना के तहत फसलों की बर्बादी की भरपाई कर रही है। हरियाणा सरकार ने 29 हजार किसानों को फसल बीमा योजना के तहत राशि का भुगतान कर दिया है। योजना के तहत सरसों, जौ, गेहूं, आदि फसलों को शामिल किया गया है। साल के पहले ही महीने में 5 जनवरी को 7 जिलों के 29,438 किसानों को रबी सीजन की 2022-23 में खराब हुई फसलों के मुआवजे को भेज दिया है। 31 करोड़ रूपये की राशि सरकार द्वारा सीधे ही किसानों के खाते में भेजी गई है। 

कृषि मंत्री ने कही ये बात :

कृषि मंत्री जेपी दलाल का कहना है कि हम हमेशा किसानों का साथ देने के लिए तत्पर रहते हैं। हर एक स्थिति में सरकार हमारे किसानों के साथ है। अब तक किसानों को 11 हजार करोड़ रूपये का मुआवजा किसानो हरियाणा सरकार पहले ही जारी कर चुकी है। पहले किसानों को 6 महीने तक मुआवजे का पैसा नहीं मिलता था, लेकिन अब महज 72 घंटे में ही किसानों के खाते में पैसे ट्रांसफर कर दिए जाते हैं। 

READ MORE :Haryana Govt. : हरियाणा सरकार का बड़ा ऐलान, इन लोगों को फ्री में लेकर जाएंगे अयोध्या मंदिर

कौन से हैं 7 जिले :

1.सिरसा में 16 करोड़ 42 लाख रूपये भेजे गए हैं।
2.कैथल जिले में 1 करोड़ 44 लाख रूपये किसानों के खाते में ट्रांसफर किए गए हैं।
3.भिवानी जिले में 1 करोड़ 89 लाख रूपये की सौगात मिली है। 
4.रेवाड़ी में 10 करोड़ 31 लाख 65 हजार रूपये किसानों को भेजे गए हैं। 
5.फरीदाबाद में 35,900 रूपये किसानों को दिए।
6.कुरूक्षेत्र में 1 करोड़ 36 लाख रूपये किसानों को भेजे गए हैं। 
7.पंचकूला जिले में किसानों को 18 हजार रूपये का मुआवजा दिया गया है।