{"vars":{"id": "112803:4780"}}

Haryana CM : हरियाणा के सीएम मनोहर लाल का बड़ा ऐलान, 14 दिनों तक चलेगा ये अभियान

Haryana Latest News : हरियाणा के सीएम मनोहर लाल ने राज्य में बेसहारा गोवंशों के लिए 14 दिन के अभियान का ऐलान किया है। आइए खबर में जानें कब से कब तक चलेगा ये अभियान। 
 

Dainik Haryana News,Haryana CM Manohar Lal Campaign(नई दिल्ली): हरियाणा सरकार लगातार विकास की तरफ अपने कदम बढ़ाती जा रही है। मनोहर लाल ने राज्य के बेसहारा गोवश को लेकर बड़ा ऐलान किया है और प्रदेश में बेसहारा गोवंश को संरक्षण(protection of destitute cattle) देने के लिए अहम कदम उठाए हैं। हरियाणा के डीपीआरओ(DPRO) ने लिखा है कि सीएम मनोहर लाल ने गौ सेवा आयोग के अधिकारियों को आदेश जारी किए हैं कि गौशालाओं की क्षमता के अनुसार गौ माता को रखा जाए और समय-समय पर गौशालाओं का निरिक्षण करते रहें।

READ ALSO :Haryana Today News : किसी भी शिक्षण संस्थान के इतने मीटर के एरिया में बेच तंबाकू तो होगा कड़ी कार्रवाई

हर गौशाला में जाकर यह सुनिश्चित करना होगा कि गायों को ठीक रखा जा रहा है या नहीं। अगर कुछ भी चूक नजर आती है तो हमें तुरंत जानकारी दें। हरियाणा के सीएम मनोहर लाल का कहना है कि इस अभियान को 15 फरवरी से लेकर 29 फरवरी तक चलाया जाएगा। हरियाणा सरकार(Haryana Government) के इस फैसले से जितने भी बेसहारा गौवंश हैं उन्हें जल्द ही गौशालाओं में आवास मिल सकेगा। इससे पहले भी गौशालाओं में गायों को भेजा जा रहा था।

READ MORE :Haryana News: हरियाणा में यहां से यहां तक सड़के बनेगी फोरलेन

अब मुख्यमंत्री के आदेश देने के बाद काम में और भी तेजी आएगी। आंकड़ों को देखा जाए तो बेसहारा पशुओं का ग्राफ बहुत अधिक हो चुका है। अगर इस पर काम नहीं किया गया तो यह और तेजी से बढ़ सकता है। मुख्यमंत्री ने सम्बन्धित अधिकारियों एवं गौ सेवा आयोग के पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि इस अभियान के तहत निराश्रित गौवंश को गौशालाओं तक पहुंचाने का कार्य तेजी से किया जाए ताकि प्रदेश में गौवंश का संरक्षण हो सके.