Dainik Haryana News

Antarctica News : अंटार्कटिका की बर्फ के नीचे मिली ऐसी चीज, वैज्ञानिकों को हुई हैरानी 


pyramid like : पूरी दुनिया में वैज्ञानिक तरह-तरह की खोज करते रहते हैं। ऐसे में अंटार्कटिका की बर्फ की पहाड़ियों में एक ऐसी चीज मिली है जिसे देखकर वैज्ञानिक भी हैरान हुए हैं। आइए खबर में जानते हैं। 
 
Antarctica News : अंटार्कटिका की बर्फ के नीचे मिली ऐसी चीज, वैज्ञानिकों को हुई हैरानी 

Dainik Haryana News,Discovery in Antarctica(नई दिल्ली): एलियंस और इलुमिनाती को लेकर बहुत सी जानकारी व वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। ऐसे में अंटार्कटिका की बर्फ में एक हैरान कर देने वाली चीज मिली है। ये खबर तेजी से वायरल हो रही है जो लोगों का ध्यान अपनी और खींच रही है। अंटार्कटिका में पिरामिड(pyramid in antarctica) जैसी चीज देखने को मिली है। इस चीज को लोगों ने एलियंस से जोड़ा है। वैज्ञानिकों का कहना है कि यह बर्फ का पिरामिड पूरी तरह से प्राकृतिक है और कई लोगों ने इस प्राचीन सभयता से जोड़ा है।

READ ALSO :World Class Railway Station: इस राज्य में बनने जा रहा वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन, वंदे भारत ट्रेनों का भी होगा ठहराव

कुछ लोगों ने कहा कि प्रागैतिहासिक काल में अंटार्कटिक कभी वर्षावनों से भरपूर रहा होगा, जिसके कारण यहां ऐसी संरचनाओं का अस्तित्व में आना संभव हो पाया है। पिरामिड का आकार(pyramid shape) छोटे होने की वजह से इसका द्रव्यमान सिर्फ दो किलोमीटर की दूरी पर है। यह गिजा के पिरामिड से काफी अलग है। लोगों ने कहा है कि यह प्राचीन सीक्रेट सोसाइटी इलुमिनाती है।

परंतु प्रोफेसर एरिक रिग्नॉट(Professor Eric Rignot) के नेतृत्व वाली टीम में शामिल भूविज्ञान विशेषज्ञों ने इन अटकलों को खारिज कर दिया था। बर्फ के पहाड़ों में पाए जाने वाले पिरामिड काफी दिलचस्प होते हैं। कहा गया कि पिरामिड जैसी शेप के पहाड़ के पीछे का कराण ग्लेशियरों हैं.

READ MORE :World Biggest Permafrost Batagaika Rater Thaws Due To Climate Change : क्यों पिघल रहा बर्फ से भरा दुनिया का सबसे बड़ा गड्ढा, वजह जान चौंक जाएंगे आप

साथ ही ये भी कहा कि ये दुनिया भर के विभिन्न स्थानों पर देखी जाने वाली एक प्राकृतिक घटना है.इन सभी दावों के बावजूद अंटार्कटिक में मिले पिरामिड की शेप के पहाड़ की घटना दिलचस्प मानी जाती है. इससे पता चलता है कि दुनिया में पहले ही कितने आश्चर्य हैं। पहले भी कई चीजों को एलियन या इलेमिनाती से जोड़कर देखा गया है परंतु दोनों ही चीजों की अभी तक पुष्टि नहीं हुई है।