Dainik Haryana News

Big Breaking : हवा में प्लेन की निकली खिड़की, क्या होगा 174 यात्रियों का......
 

Alaska Airlines : हर रोज लाखों लोग जहाजों में यात्रा करते हैं। ऐसे में काफी बार हादसे देखे गए हैं। आज हम आपको एक ऐसे हादसे के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे देखने के बाद आप भी हैरान हो जाएंगे। आइए खबर में जानते हैं इसके बारे में। 
 
Big Breaking : हवा में प्लेन की निकली खिड़की, क्या होगा 174 यात्रियों का......

Dainik Haryana News,Alaska Airlines News(नई दिल्ली): ताजा खबर मिल रही है जो अमेरिका के अलास्का एयरलाइंस की है जहां पर अचानक ही हवा में प्लेन की खिड़की निकल जाती है और प्लेन में सवार 174 यात्रियों में हाहाकार मच जाती है। शुक्रवार रात को ही जहाज की इमरजेंसी लैंडिग करानी पड़ी और किसी ना किसी तरह से सभी यात्रियों की जान को बचा लिया गया। अलास्का एयरलाइंस(Alaska Airlines) का यह विमान अमेरिका के ओरेगोन राज्य के पोर्टलैंड से ओंटारियो कैलिफोर्निया जा रहा था। 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो :

READ ALSO :Haryana News : हरियाणा में देखनें को मिला हैरान कर देने वाला नजारा, देखें कैसे लगे आलू के पौधों पर टमाटर

आज जहाज की खिड़की निकलने की ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। 'अलास्का एयरलाइंस'(Alaska Airlines) की फ्लाइट 1282 पोर्टलैंड इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 4 बजकर 52 मिनट पर उड़ान भरी थी, और शाम को 5 बजकर 30 बजे पोर्टलैंड वापस और सुरक्षित लैंडिग करा दी गई। यह विमान घटना के समय हवा में 16 हजार फुट की ऊंचाई पर यात्रा कर रहा था। इसके बाद विमान को वापस लौटने के लिए मजबूर होना पड़ा।

हादसे की हो रही जांच :

प्लेन में 174 यात्रियों के साथ 6 सदस्य चालक दल के भी मौजूद थे। सूत्रों के हवाले से पता लगा है कि जैसे ही प्लेन से हवा में उड़ान भरी तो खिड़की अचानक से ही निकल गई, पायलट ने तुरंत संदेश रेडियो को भेजा और इमरजेंसी लैंडिग कराई गई हालांकि, अभी तक घटना के बारे में पूरी तरह से जानकारी नहीं दी गई है। रेडियो पर संदेश भेजन के बाद विमान का दबाव कम किया गया और कहा कि इमरजेंसी लैंडिग कर रहे हैं, जिसके लिए 10 हजार  फुट की ऊंचाई पर आना होगा। 

READ MORE :New Bhojpuri Song:समर सिंह के नए गाने और आस्था सिंह के ठुमको ने मचा बवाल, देखें वीडियो

वहीं अमेरिका के 'फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन'(Federal Aviation Administration) ने एक बयान में कहा है कि चालक दल को दबाव के संकट का सामना करना पड़ा। अब इस पूरे मामले की अमेरिका में जांच शुरू हो गई है। बताया जा रहा है कि यह विमान बोइंग कंपनी(Boeing Company's 737-MAX 9) का 737-MAX 9 था। आपकी जानकारी के लिए बता दें, इस जहाज को अक्टूबर 2023 में ही एयरलाइंस को सौंपा गया था। बोइंग का कहना है हादसे के बारे में पूरी जांच की जाएगी। 

https://twitter.com/i/status/1743488160229724529