Dainik Haryana News

Bihar Police Exam Date : बिहार सिपाही कांस्टेबल भर्ती परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट जारी

Bihar Police New Exam Date : बिहार के सभी बच्चों को पुलिस कांस्टेबल भर्ती की परीक्षा का इंतजार है। पहले परीक्षा की डेट को कैंसिल कर दिया गया था। हाल ही में बिहार सिपाही कांस्टेबल भर्ती परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट जारी हुआ है। आइए खबर में जानते हैं इसके बारे में। 
 
Bihar Police Exam Date : बिहार सिपाही कांस्टेबल भर्ती परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट जारी

Dainik Haryana News,Bihar Police Admit Card 2024(ब्यूरो): बिहार सिपाही कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की डेट को एक बार रद्द कर दिया गय था। अब सभी उम्मीदवार इस परीक्षा की नई डेट का इंताजार कर रहे हैं। इस परीक्षा के तहत पहले चरण को कंडक्ट करवाया गया था लेकिन पहले चरण के परीक्षार्थियों ने काफी ज्यादा नकल की थी। इसलिए इस भर्ती की परीक्षा को रद्द कर दिया गया है। 


यहां आपको बता दें कि 1 अक्टूबर 2023 को रविवार के दिन की परीक्षा को विभाग के द्वारा सस्पेंड कर दिया गया था। उसके बाद फिर 7 अक्टूबर 2023 को 15 अक्टूबर 2023 को होने वाली परीक्षाओं को भी केंद्रीय चयन सिपाही पार्षद ने रद्द कर दिया था। इसके अलावा जो एग्जाम की नई तिथियां हैं उनके बारे में अभी कोई भी अपडेट नहीं आया है।

READ ALSO :Share Market : 17 जनवरी को शेयर मार्केट में आया भूचाल, 15 मिनट में निवेशकों को लगा झटका


इस वजह से रद्द हुई परीक्षा :

बिहार सिपाही कांस्टेबल भर्ती परीक्षा को रद्द करने का सबसे बड़ा कारण परीक्षा में बच्चों द्वारा की गई नकल ही है। बच्चों की इस हालत को देखकर विभाग ने आने वाली परीक्षाओं को भी आगे सरका दिया था। परीक्षा की नई डेट आते ही बच्चों के लिए एडमिट कार्ड को भी  दोबारा से जारी किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आपको विभाग की अधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।


ऐसे डाउनलोड करें बिहार पुलिस परीक्षा का एडमिट कार्ड? 

READ MORE :Share Market : साल के 12वें दिन निवेशक हुए मालामाल, इस शेयर में आया 64 प्रतिशत का उछाल


बिहार पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के लिए आपको सबसे पहले इसकी ऑफिशल वेबसाइट के होम पेज पर जाना है।
यहां पर आपको बहुत से विकल्प देखने को मिलेंगे। इनमें से आपको क्लिक ऑन दिस लिंक टू डाउनलोड एडमिट कार्ड्स (डाउनलोड लिंक जल्द ही सक्रिय किया जाएगा) इसके ऊपर क्लिक कर दें।
जैसे ही आप इस लिंक के ऊपर क्लिक करेंगें वैसे ही आपके सामने एक दूसरा पेज आएगा। यहां पर आपको अपनी कुछ जानकारियां दर्ज करनी होंगीं।
सारी जानकारियां ठीक से भरने के बाद फिर आप सबमिट के बटन को दबा दें। अब आपका जो एडमिट कार्ड है वह आपके सामने आ जाएगा जिसे आप बहुत सरलता से डाउनलोड कर सकते हैं। आप अगर चाहें तो इसका प्रिंट भी निकलवा कर अपने पास सकते हैं।