Dainik Haryana News

BJP ने हरियाणा में 6 सीटों के लिए घोषित किए प्रत्याशी, लोकसभा  चुनाव नजदीक 

Election 2024 : लोकसभा  चुनाव पास हैं ऐसे में देश और प्रदेश में चुनाव की तैयारी चल रही है। इसके लिए बीजेपी ने 6 सीटों के लिए प्रत्याशियों को घोषित किया है। आइए खबर में जानते हैं उनके नाम। 
 
BJP ने हरियाणा में 6 सीटों के लिए घोषित किए प्रत्याशी, लोकसभा  चुनाव नजदीक 

Dainik Haryana News,Election 2024 Haryana(ब्यूरो): लोकसभा  चुनाव को लेकर सब अपनी-अपनी तैयारियों में लगे हुए हैं। बीजेपी और कांग्रेस दोनों पार्टियां कई राज्यों में अपने-अपने उम्मीदवारों को घोषित कर चुकी हैं। आज बीजेपी ने लोकसभा चुनावों के लिए दूसरी लिस्ट जारी की है जिसमें हरियाणा से भी 6 सीटों के लिए प्रत्याशी घोषित किए गए हैं.

READ ALSO :Online Business Idea : कभी हिंदी मीडियम की वजह से उड़ाया था मजाक, आज मेहनत के दम पर खड़ी कर दी करोड़ों की कंपनी

विधायक पद से इस्तीफा देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल(Former Chief Minister Manohar Lal) को करनाल लोकसभा  क्षेत्र से चुनाव के लिए उतारा गया है। गुरूग्राम व फरीदाबाद से मौजूद सांसद राव इंद्रजीत सिंह और कृष्णा लाल गुर्जर को फिर टिकट दी गई है। अंबाला लोकसभा सीट से रतन कटारिया के निधन के बाद उनकी जगह पर उनकी पत्नी बंतो कटारिया को टिकट दिया गया है। 


 हरियाणा से घोषित प्रत्याशी

READ MORE :Online Business Idea : दो दोस्तों ने लगाए 5-5 हजार, आज हैं 1 करोड़ के मालिक


1. Gurugram : राव इंद्रजीत सिंह
2. Faridabad: कृष्ण पाल गुर्जर
3.  Karnal : मनोहर लाल खट्टर
4. Bhiwani- महेंद्रगढ़: धर्मवीर सिंह
5. Sirsa: अशोक तंवर
6.  Ambala : बंतो कटारिया