Dainik Haryana News

Never Intake these Foods With Tea : चाय के साथ ये चीजें खाने से करें परहेज, वरना हो सकता है भारी नुकसान
 

Never Eat These Food With Tea  :   दुनियाभर में ज्यादातर लोगों को चाय के साथ नमकीन या बेसन से बनी चीज खाना बहुत पसंद होता है। लेकिन क्या आप जानते है यह आपके स्वास्थ्य के लिए काफी नुकसानदायक हो सकता है। आइए जानते है चाय के साथ और कौन सी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।

 
Never Intake these Foods With Tea : चाय के साथ ये चीजें खाने से करें परहेज, वरना हो सकता है भारी नुकसान

Dainik Haryana News,  Health Tips For Fitness (New Delhi)   :    चाय के साथ पकौड़ा खाना एक लजीज कॉम्बिनेशन माना जाता है। बारिश के मौसम में इसे और भी ज्यादा खाना पंसद करते है। चाय एक ऐसा तरल पदार्थ है  जिसे काफी लोग पीना पसंद करते है। भारत में टी लवर्स की संख्या बहुत ज्यादा है। चाय पीने से ताजगी मिलती है। नींद को भगाने के लिए भी इसका सेवन किया जाता है। ज्यादातर लोग इस बात को जानते है कि चाय पीने के नुकसान भी है। चाय पीने से कब्ज और एसिडिटी जैसी समस्या हो जाती है। चीनी वाली चाय से डायबिटीज का खतरा भी ज्यादा बढ़ जाता है। क्या आप जानते है चाय के साथ कुछ और चीजें नहीं खानी चाहिए। क्योंकि ये स्वास्थ्य के काफी हानिकारक साबित हो सकता है। 

Read Also : Health News: खाना खाते समय पानी पीने वाले हो जाएं सावधान

These Things Should Not To Consumed With Tea


चाय के साथ न खांए ये चीजें

बेसन चाय के साथ बेसन से बनी चीजों का सेवन बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। ज्यादातर लोग चाय के साथ पकौड़े या नमकीन खाना पंसद करते है लेकिन इस आदत को जल्द ही छोड़ दें। क्योंकि ऐसा करने से पाचन तंत्र बिगड़ जाता है और आपको गैस और अपच जैसी परेशानी हो सकती है। 


ड्राई फ्रूट्स

चाय के साथ अक्सर ड्राई फ्रूट्स सर्व किया जाता है. मेवे भले ही सेहत के लिए अच्छे माने जाते हैं, लेकिन अगर आप चाय की चुस्कियों के साथ इसका भी सेवन करेंगे स्वास्थ्य पर उलटा असर हो सकता है.

 नींबू 

नींबू वैसे तो डाइजेशन के लिए अच्छा माना जाता है, लेकिन अगर इसे चाय के साथ लिया गया तो पाचन तंत्र पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है. ऐसे में एसिडिटी और कब्ज होना लाजमी है. आप चाय के साथ सलाद या नींबू पानी का सेवन न करें.

Read More : Health Tips For Fitness : इस 10 फल का करें सेवन, नहीं होगी कभी पेट की बीमारी

 आयरन रिच फूड्स

आयरन हमारे शरीर को सेहतमंद बनाए रखने के लिए बहुत जरूरी है। लेकिन अगर हम इस न्यूट्रिएंट्स से भरपूर फ्रूड्स को चाय के साथ खाएगें तो सेहत पर भारी नुकसान हो सकता है। चाय में ऑक्सलेट और टैनिन होता है, जो आयरन के ऑब्जॉब्शन में रूकावट पैदा करता है। इसलिए आप चाय पीने के दौरान हरी पत्तेदार सब्जियों के सेवन से बचें।

नोट: यह जानकारी सामान्य बातों पर अधारित जानकारी हैं दैनिक हरियाणा न्यूज इस बात की पुष्टी नही करता हैं।