Dainik Haryana News

longest solar eclipse : जानें कब लगा था दूनिया का सबसे लंबा सूर्यग्रहण?

solar eclipse 2024 Date : हर साल चंद्र व सूर्य ग्रहण लगते हैं। इस साल दो चंद्र व दो सूर्य ग्रहण लगने वाले हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं दूनिया का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण कब लगा था। तो चलिए जानते हैं साल का पहला सूर्य ग्रहण कब लगने वाला है।
 
longest solar eclipse : जानें कब लगा था दूनिया का सबसे लंबा सूर्यग्रहण?

Dainik Haryana Ne,2024 Surya Grahan Date(नई दिल्ली): साल 2024 में 4 ग्रहण लगने वाले हैं। इस साल साल का पहला सूर्य ग्रहण अमेरिका, कनाडा व मेक्सिको के कुछ हिस्सों में देखने को मिलेगा। साल के पहले सूर्य ग्रहण का समय मात्र 4.28 मिनट का ही होगा। फिर  सूर्य कुछ देर बाद दिखने लगेगा। लेकिन आज हम आपको दुनिया के सबसे लंबे सूर्य ग्रहण के बारे में बताने जा रहे हैं।


इतने समय का था सबसे लंबा सूर्य ग्रहण :

READ ALSO :Miss World 2024 : इस साल भारत करेगा मिस वर्ल्ड की मेजबानी, 28 साल बाद आया मौका

नासा का कहना है कि सूर्य ग्रहण सबसे लंबा 15 जून 743 ईसा पूर्व की थी। यह सूर्य ग्रहण 7 मिनट 28 सेकंड का था और अफ्रीका में केल्या व सोमालिया के तट पर हिंद महासागर में लगा था। हालांकि, इसका कोई रिकॉर्ड नहीं है ओर पिछले कई सालों से ऐसा नहीं हुआ है। बताया जा रहा है कि 150 साल बाद ऐसा हो सकता है। 


कितना लंबा होगा सूर्य ग्रहण :

16 जुलाई 2186 में सूर्य ग्रहण के फ्रेंच गुयाना के तट से अटलांटिक महासागर को पार करने का अनुमान  लगाया गया है। इस साल का पहला सूर्य ग्रहण 8 अपै्रल को होने जा रहा है। एक्लिप्स 2024(All eclipse 2024) के ग्रहण विशेषज्ञ डैन मैकग्लॉन ने कहा, '2186 के ग्रहण के दौरान चंद्रमा की छाया पृथ्वी के केंद्र के ऊपर होगी।' चंद्रमा करीब होने के कारण वास्तव में बड़ा होगा। वहीं सूर्य अपेक्षाकृत दूर होने के कारण छोटा होगा। सभी चीजें एकसाथ मिलकर 2186 के ग्रहण को सबसे लंबा बनाएंगी।

क्यों है इस बार अपै्रल का सूर्य ग्रहण खास :

READ MORE :Top 5 Richest Man in the World : ये हैं दुनिया के सबसे 5 अमीर आदमी, जो हर घंटे कमाते हैं इतने करोड़ रूपये

साल  2024 में 8 अपै्रल को सूर्य ग्रहण लगने वाला है। इस खेगोलीय घटना के दौरान सूर्य अपनी एक्टिविटी के चरम पर होगा। वैज्ञानिकों का कहना है नासा के मुताबिक सूर्य ग्रहण पूरे उत्तर अमेरिका में दिखाई देगा। 2017 के बाद यह अमेरिका में पहला पूर्ण सूर्य ग्रहण सबसे पहले मेक्सिको के प्रशांत तट पर सुबह 11 बजकर 7 मिनट पर लगने वाला है और यह अमेरिका के 13 राज्यों में नजर आएगा।